• Breaking News

    जौनपुर, विधायक राजबहादुर जनप्रिय नेता थेः प्रो. अर्चना #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। रारी के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव जनप्रिय लोकप्रिय नेता थे। इन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। जिसकी प्रशंसा आज भी लोगों द्वारा उदाहरण के तौर पर देकर की जाती है। यह बातें बीएचयू वाराणसी की प्रोफेसर अर्चना चक्रवर्ती ने गुलालपुर पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित उनकी 42वीं पुण्यतिथि के मौके पर कही। 



    उन्होंने कहा कि रारी तत्कालीन विधानसभा जो इस समय मल्हनी में परिवर्तित है वहां के लोग पूर्व विधायक राजबहादुर यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हैं। कहते हैं कि समाज के हर तबके की लड़ाई राजबहादुर लड़ते थे और लोगों के हर काम में बढ़-चढ़कर मदद करते थे। प्रोफेसर अर्चना चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसे ही नेताओं की आज समाज में जरूरत है। जो समाज, क्षेत्र, देश, प्रदेश के लिये निष्ठा से लड़ाई लड़े। प्राचार्य डा. ज्योतिष प्रकाश ने कहा कि उनका शिक्षा जगत में विशेष योगदान रहा है और जिनके पास पैसा नहीं होता था उस समय विधायक राजबहादुर अपने पैसे से लोगों को पठन-पाठन में मदद करते थे। 

    सपा नेता डा. जितेंद्र कुमार यादव ने अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। कहा कि पिता से हमको बहुत प्रेरणा मिली है। इस मौके पर डा. रमाशंकर, डा. पंकज, डा. पिंटू गुप्ता, मुकेश जायसवाल, राजेश यादव, धीरेंद्र यादव गुड्डू, रमेश कुमार, विवेक यादव, रमेश शुक्ला, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, जयहिंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad