जौनपुर, गौरव सिंह बने राज्य अधिवक्ता सिविल #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकासखण्ड स्थित ईशापुर निवासी गौरव कुमार सिंह का माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ में ब्रीफ होल्डर (राज्य अधिवक्ता) पद पर आबद्ध किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि गौरव सिंह विगत पांच वर्षों से अधिक समय से उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक न्यायप्रिय सफल अधिवक्ता के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। राज्यपाल उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से वादों की प्रभावी पैरवी करने हेतु उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ में विधि परामर्शी निदेशिका में दिए गये प्राविधानों के अनुक्रम में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन राकेश कुमार शुक्ला ने महाधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रदेश सरकार की ओर से वादों की पैरवी हेतु गौरव कुमार सिंह को अधिवक्ता (ब्रीफ होल्डर) के रूप में आबद्ध करने का आदेश निर्गत किया है।
शैक्षिक एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि से पल्लवित गौरव सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि में पिता अजीत कुमार सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान के अलावा इण्टरमीडिएट कालेज सूरापुर में शिक्षक हैं। बड़े पिता संतोष कुमार सिंह निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। परिवार के अन्य सदस्यों में चाचा राकेश सिंह बतौर प्रवक्ता, बड़े भाई राहुल सिंह सहायक अध्यापक के साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी हैं। अनुज अभिषेक सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। गौरव सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय प्रबुद्धजन और शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।