जौनपुर, जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, आधा दर्जन घायल #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
महराजगंज, जौनपुर। मंगलवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव में स्थित खेल के मैदान के बगल दलित बस्ती में रामजीत और माता प्रसाद के बीच वर्षों से जमीनी विवाद था। जमीनी विवाद को लेकर नाली पाटने में हुए विवाद में दोनो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले जिसमें भटौली निवासी रामजीत (५५ वर्ष), समरजीत (४५ वर्ष), नन्हे (४० वर्ष), मखन्चू (४० वर्ष) श्याम बहादुर (२४ वर्ष), तीरथ (३० वर्ष), लाल बहादुर (२८ वर्ष), अलगू (५० वर्ष) घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं पुलिस घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गई जहां से उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान देर रात रामजीत की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात की गई है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष महाराजगंज का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर तनाव था जिसके लिए दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया गया था। रामजीत की भाई विरेंद्र कुमार की तहरीर पर प्रेम सागर सहित ४ के विरुद्ध मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।