• Breaking News

    जौनपुर, दबंगो ने मारपीट कर महिलाओं को किया घायल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरायरुस्तम में गाँव के ही मनबढ़ दबंग युवकों द्वारा महिलाओं को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है । इस सम्बन्ध में  बिन्दू देवी पत्नी समर बहादुर सिंह ने स्थानीय थाने में दिए अपने शिकायती प्रार्थनापत्र में बताया कि गाँव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के दबंग युवकों ने विगत 8 अगस्त को रात लगभग 9 बजे नशे में धुत होकर बिन्दू देवी और उसके अन्य परिजनों को लाठी डण्डे से काफी मारापीटा जिससे उन्हें काफी चोटे आयी है । 


    भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत करने के बाद भी उक्त मनबढ़ दबंगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न किए जाने से दबंग सोमवार को रात लगभग 8 बजे फिर भुक्तभोगी के घर पर पहुँचकर मारपीट किया जिससे बिन्दू देवी के नाक और सिर में गम्भीर चोटे आयी । घटना से आक्रोशित परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ स्थानीय थाने पर पहुँचकर शोर शराबा करने लगे तब जाकर पुलिस मौके पर गयी । पुलिस को देख मनबढ़ दबंग मोके से भाग निकले ।
    ad

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad