जौनपुर के रघुवंशी फिलिंग स्टेशन पर जनपद के प्रथम सीएनजी पंप का हुआ उद्घाटन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर । जनपदवासियों को अब अपने वाहन में सीएनजी भरवाने के लिए महानगरो का रुख नही करना पड़ेगा , आज से यह सुविधा जौनपुर में उपलब्ध हो गई है । आज इसका उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चारण बीच सम्पन्न हुआ ।
जौनपुर वाराणसी मार्ग पर स्थित शंकरपुर सिरकोनी में रघुवंशी फिलिंग स्टेशन सीएनजी पंप का शुभारंभ 10:05 पर हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि इंडियन आयल के वरिष्ठ अधिकारी सीडीआरएस दीपक कुमार सिन्हा, इंडियन आयल अडानी गैस के प्रबंधक विकल्प शुक्ला व रघुवंशी ग्रुप ऑफ़ फाउंडेशन के संस्थापक प्रोफेसर अशोक सिंह रघुवंशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस दौरान इंडियन ऑयल ग्रुप के प्रबंधक राजेश मिश्रा ने सीएनजी से होने वाले लाभ के बारे में बताया ।
रघुवंशी ग्रुप आफ फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पप्पू रघुवंशी ने कहा कि सीएनजी पंप से जनपद के लोगों को डीजल और पेट्रोल की कीमत से निजात मिलेगी और सीएनजी रिफिल कराने के लिए पड़ोसी जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा उन्होंने इंडियन ऑयल अडानी गैस के समस्त अधिकारियों को इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया । इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर सत्यम सिंह ने भी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर डॉ कृष्णा रघुवंशी, उदय प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, इंजीनियर शिवम कृष्णा रघुवंशी ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया । आए हुए समस्त ग्राहकों के प्रति हर्षवर्धन रघुवंशी में आभार व्यक्त किया।
ad
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।