• Breaking News

    जौनपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए हुई स्क्रीनिंग #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए राजभवन ने पाच सीनियर प्रोफेसर का स्क्रीनिंग कर चुकी हैं। उन 5 नामों में से किसी एक पर मुहर लगा सकती हैं। अब राजभवन के फैसले का इंतजार है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नये कुलपति के लिए विगत दिनों राजभवन मे पाच प्रोफ़ेसर से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पांच प्रोफेसर शामिल हुए। जिसमें से एक महात्मा काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एस एस कुशवाहा की बेटी प्रोफेसर विमला कुशवाहा है ।जो दक्षिण भारतीय हिंदी प्रचार सभा मद्रास में सेवा दे रही हैं और मद्रास विश्वविद्यालय में हिंदी की प्रवक्ता भी हैं। इनके अलावा इन्हीं के भाई जो बीएचयू के एग्रीकल्चर विभाग के प्रोफेसर साकेत कुशवाहा भी स्क्रीनिंग में शामिल रहे । 

    इसके अलावा काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर ओपी सिंह,  संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी वाराणसी के बीएड के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह स्क्रीनिग मे शामिल हुए। इन्हीं पांच नाम में किसी एक के नाम पर राजभवन की मुहर लग सकती है ।और वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का आगामी कुलपति होगा ।बता दें कि पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर राजाराम यादव का कार्यकाल विगत 31 जुलाई को 3 वर्ष 3 महीने का पूरा हो चुका था। जिसके बाद काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर त्रिलोकनाथ सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्क्रीनिंग के बाद शीघ्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिलेगा।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad