• Breaking News

    जौनपुर, युवक को सोते समय चारपाई पर चढ़कर साँप ने काटा। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के पंवारा थानान्तर्गत ग्राम चिताव निवासी इन्द्र बहादुर सिंह के एकलौते पुत्र की रात में सोते समय जहरीले साँप के काट लेने से हालत नाजुक हो गयी जिसका इलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है । 


    बताते है कि क्षेत्र के पवारा थानान्तर्गत ग्राम चिताव निवासी इन्द्र बहादुर सिंह के इकलौते पुत्र विपिन सिंह 23 वर्ष रोज की तरह शनिवार की रात्रि में अपने घर के अन्दर पत्नी व बच्चो के साथ सोया था कि रविवार को तड़के लगभग तीन बजे घर के अन्दर सो रहे विपिन के बिस्तर पर चढ़ कर विपिन के दाहिने पैर में एक जहरीले साँप ने काट लिया । कुछ काटने की जानकारी होने पर विपिन ने उठ कर लाइट जलाया तो उसके पैर से खून निकल रहा था और उसके बिस्तर पर ही एक जहरीला साँप बैठा था जिसे देख उसके होश उड़ गए । 

    विपिन ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी पत्नी और बच्चों को बिस्तर से उतारा और घटना से परिजनों को अवगत कराया । परिजनों ने विपिन को काटे जहरीले साँप को मार डाला । इतने में विपिन बेहोश होकर गिर गया । परिजन उसे तत्काल मछलीशहर में एक झाड़ फूक करने वाले के पास ले गए जहाँ जबाब मिलने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया वहाँ भी चिकित्सकों द्वारा जबाब दे दिए जाने पर परिजन विपिन को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad