जौनपुर, धर्मापुर ब्लाक में हुई बाल संरक्षण समिति की बैठक #JaunurUpdateNews
Jaunur Update Newsजौनपुर। ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति धर्मापुर की बैठक खंड विकास अधिकारी श्रीमती शकुंतला सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर देख रेख एवं संरक्षण वाले बच्चों का चिन्ह अंकन किया जाना आवश्यक है। साथ ही बाल विवाह एवं बालश्रम के मुद्दों को चिन्हित करते हुए त्वरित रूप से निस्तारण आवश्यक है। कहीं पर भी किसी भी अधिकारी को देख-रेख संरक्षण का बच्चा प्राप्त होने पर १०९८ पर कॉल कर उस बच्चे की जिंदगी बचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनपद में चाइल्ड लाइन की सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का बच्चों को अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें खंड विकास अधिकारी धर्मापुर ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी देख-रेख संरक्षण के बच्चों का चिन्हाकन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सुनिश्चित करें एवं पूर्णतया पात्र होने पर स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत बच्चों को आच्छादित कराएं। सभी लोग ब्लॉक स्तर पर एवं ग्राम स्तर पर बच्चों के कार्यक्रमों में समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करने की कोशिश करें। बैठक कोविड-१९ के प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, प्रभारी सीडीपीओ प्रेमा देवी, एडीओ पंचायत लालजी, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रामप्रवेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।