• Breaking News

    जौनपुर, विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर में दी गयी जानकारी #JaunurUpdateNews

    Jaunur Update News
    जौनपुर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण एम०पी० सिंह के कुशल निर्देशन एवं अनुमति से विधवा महिलाओं, विभिन्न अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्तिओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर सभागार, तहसीलदार सदर में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव श्रीमती प्रदीप्ति सिंह ने समस्त नागरिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों तथा बालिकाओं/महिलाओं से सम्बन्धित कर्तब्यों की शपथ दिलाई। साथ ही भारतीय संविधान में वर्णित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि मौलिक कर्तव्यों का पालन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। 


    उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की अपने देश की सम्पत्ति, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज की महत्वपूर्ण अंग हैं। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य बडे पैमाने पर जागरूकता पैदा करना महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और उनकी मदद करना है। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों यथा मास्क का प्रयोग, उचित सामाजिक दूरी, साफ-सफाई एवं नियमित अंतराल पर सेनीटाइजर का प्रयोग अथवा साबुन से हाथ धोने, भीड़ से दूर रहने इत्यादि का आह्वान किया गया। 

    इस अवसर पर नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल ने संविधान में उल्लेखित समता, प्रत्येक ब्लाक/ग्राम स्तर पर बेटियों के प्रति शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की देशव्यापी बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं योजना, महिला लेखपाल सुश्री अर्चना प्रजापति द्वारा महिलाओं की शिक्षा, समाज में प्रतिष्ठित स्थान व उनके सम्मान पर प्रकाश डाला व महिला अधिवक्ता/रिसोर्स पर्सन सुश्री शालिनी मौर्या द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों प्रकाश डाला गया। इस अवसर तहसील के लेखपालगण, पीएलवीगण प्रेमकान्त यादव, सुबाष चन्द्र यादव, शिव शंकर सिंह, सुनील गौतम, तमाम महिलाएं सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad