जौनपुर, कोरोना वारियर्स फ़ोटोग्राफ़रों को लायन्स परिवार ने किया सम्मानित #JaunurUpdateNews
Jaunur Update News
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस की पूर्व संध्या पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए फोटोग्राफर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर कोविड-१९ में अपनी जान की परवाह किए बगैर समाचार पत्रों के लिए फोटो खींचने वालों प्रेस फोटोग्राफरों आशीष श्रीवास्तव, अजीत चक्रवर्ती, अनूप कुमार, संजय चौरसिया, विनोद विश्वकर्मा, रवि रंजन श्रीवास्तव, बृजेश विश्वकर्मा को माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र व पी.पी.ई. किट एंव बैग देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद के प्रथम फोटोग्राफर परिवार के धीरज सिंह व वरिष्ठ फोटोग्राफर बादल चक्रवर्ती को प्रशस्ति-पत्र व पी.पी.ई. किट एंव बैग देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने लोगों का स्वागत किया।
दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि १८३९ में सबसे पहले प्रâांसीसी वैज्ञानिक लुईस जेकस और मेंडे डाग्युरे ने फोटो तत्व को खोजने का दावा किया था। ब्रिटिश वैज्ञानिक विलियम हेनरी फॉक्सटेल बोट ने नेगेटिव-पॉजीटिव प्रोसेस ढूंढ लिया था। १८३४ में टेल बॉट ने लाइट सेंसेटिव पेपर का आविष्कार कर दिया था जिससे खींचे चित्र को स्थायी रूप में रखने की सुविधा मिली थी। अन्त में सचिव अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
कार्यकम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, ज़ोन चेयरमैन रामकुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, अनिल वर्मा, शत्रुघ्न मौर्य, अश्वनी बैंकर, सुरेश चन्द्र गुप्ता, परमजीत सिंह, रविन्द्र कालरा, महेंद्रनाथ सेठ, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।