• Breaking News

    जौनपुर, डीएम ने कहा- 1 से 31 अक्टूबर तक अभियान को सफल बनायें अधिकारी व कर्मचारी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह की अध्यक्षता में दस्तक/संचारी रोग अभियान के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने कहा कि 01 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक/संचारी रोग अभियान में संबंधित समस्त अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। 

    उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त गांव में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा एंटी लारवा का छिड़काव करें। कहीं भी जलभराव न होने दें। 

    उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान समस्त ग्रामवासियों से अपील करेंगे कि किसी के पास जला हुआ मोबिऑयल हो तो उसे इकट्ठा कर जलभराव वाले स्थान पर छिड़काव करें जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

     जिलाधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर को समस्त जनपद में ग्राम प्रधान ग्रामवासियों के सहयोग से झाड़ू लगाकर सफाई करें। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि 27 सितंबर को संपूर्ण जनपद में पॉलीथिन इकट्ठा करने का अभियान चलाएं। इसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता सुनिश्चित करें। 

    उन्होंने कहा कि इकट्ठा पॉलिथीन खंड विकास अधिकारी के पास जमा कराएं तथा उनका वजन कराएं। इकट्ठा पॉलिथीन को लोक निर्माण विभाग को दिया जाएगा जिससे एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोमवार से पॉलिथीन तथा थर्माकोल बिक्री के खिलाफ अभियान चलाएं। जो दुकानदार थर्माकोल एवं पॉलीथिन की बिक्री करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त गांव में क्लोरीन की गोलियां बंटवाये। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को जागरूक करें। 20 लीटर पानी को उबालकर एक गोली क्लोरीन डाल दें तथा ठंडा होने पर छानकर पियें जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में 1 से 31 अक्टूबर दस्तक/संचारी रोग अभियान का तृतीय चरण चलाया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में 14 लोगों को लगाया जाएगा। जो घर-घर जाकर देखेंगे कि किसी के घर में मच्छर पनपने वाले स्थान तो नहीं है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों में पानी इकट्ठा न होने दें, कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहे। 

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डा. आरके सिंह, समस्त अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad