जौनपुर, युवा ललकार को दबा नहीं पायेगी भाजपा सरकारः अजय राय #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चयन के संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व विधायक राम जियावन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खां ने स्थानीय कांग्रेस जनों से मुलाकात करके उनके साथ बैठक कर रणनीतिक विचार विमर्श किया।
उपचुनाव के सम्भावित प्रत्याशी के संबंध में एक-एक कार्यकर्ता के साथ अलग से बैठक कर उनका विचार भी जाना। बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से मल्हनी विधानसभा का उपचुनाव लड़ेगी। मल्हनी उपचुनाव परिणाम प्रदेश में एक बड़ा संदेश लेकर आएगा।
श्री राय ने कहा कि अगर सरकार रोजगार देती तो युवाओं को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में अपनी आवाज नहीं उठानी पड़ती। प्रदेश के युवाओं के लिए 5 साल वाला संविदा रूपी काला कानून लाकर युवाओं की भर्तियों पर ताला लगाया जा रहा है जो अन्याय है।
महासचिव मकसूद खां ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के साथ जौनपुर में भी जंगलराज का भयावह रूप देखा जा सकता है। पसेवां की बेटी का बलात्कार के बाद हत्या कर दिया जाता है तो वहीं उम्भ की बेटी के उहृपर तेजाब डालकर जला दिया जाता है। सीतम सराय में दलित परिवार की नाबालिग लड़कियों को पुलिस द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पिटा जाता है।
कसियापुर सरपतहां की बेटियों के लाख फरियाद लगाने के बाद भी उनके पिता की हत्या का मुकदमा तक नहीं लिखा जाता। मड़ियाहूं कस्बे के पास का पूरा चौहान पुरवां पुलिस प्रताड़ना के बाद अपने घर से पलायन करने को मजबूर हो जाता है। ऐसा लग रहा है कि जौनपुर में हत्याओं और लूट का दौर चल सा पड़ा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय, ओम प्रकाश ओझा, शकुंतला शुक्ला, पंकज सोनकर, महमूद अंसारी, लालता चौधरी, देवराज पाण्डेय, सुरेंद्रवीर विक्रम सिंह, इंद्रमणि दुबे, डा. राकेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा निषाद सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिस पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सभी का स्वागत किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।