जौनपुर , मृत महिला के खाते से प्रधान ने निकाल लिए 10,000 रुपये #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (मड़ियाहूं) : - विकास खंड के ग्राम पंचायत मलिकानपुर के प्रधान पर मृत महिला के बैंक खाते से दस हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया गया है। मृतका के बेटे ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
उक्त गांव निवासी पिटू ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी मां इंद्रावती देवी का काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की मोकलपुर शाखा में खाता था। उसमें विधवा पेंशन आती थी। उनकी मां का 17 जुलाई 2015 को देहांत हो गया। इसके बावजूद ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 14 मई 2018 को खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिया।
जानकारी होने पर उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी रंजिश को लेकर प्रधान जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।