वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में छात्र पर जानलेवा हमला, 3 हिरासत में
Jaunpur Update News
मल्हनी (जौनपुर) :- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ छात्रों के हमले में बीटेक का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित छात्रों में से तीन को हिरासत में ले लिया है। उक्त छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन पहले भी अनुशासनहीनता की कार्रवाई कर चुका है।
बीटेक (अंतिम वर्ष) के छात्र विशाल सिंह का इंजीनियरिग के अन्य ब्रांच के छात्रों से छह माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से दोनों गुटों के के बीच दुश्मनी चली आ रही थी। बुधवार को बीटेक के छात्र अंतिम प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के बाद हास्टल में चले गए।
आरोप है कि रात में बीटेक के छात्रों कुछ ने लाठी-डंडे से हमलाकर विशाल सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर सुरक्षा गार्डों के साथ ही चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार, चीफ वार्डन राज कुमार सोनी व अन्य हास्टलों के वार्डन मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। फरार अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।
यदि छात्रों में किसी बात को लेकर मनमुटाव था तो इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी चाहिए थी। विशाल सिंह को काफी चोटें आई हैं। हास्टल में अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों पर विश्वविद्यालय स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।