• Breaking News

    जौनपुर, प्रधान हत्याकाण्ड में कई मौन प्रश्न, प्रभारी निरीक्षक समेत 3 का निलम्बन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान बसन्त लाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के उपरांत लोगों में कई मौन सवाल उभरकर सामने आ रहे हैं। 



    गौरतलब है कि हत्याकांड के उपरांत स्थानीय लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए लखनऊ बलिया राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां पंकज पाण्डेय मयफोर्स मौजूद रहे और घटना के हर पहलू की छानबीन में जुटे रहे। 

    घटना के बाद क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेन्द्र दूबे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दुर्गेश्वर मिश्र के अलावा सर्किल के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा पीड़ित परिजनों को समझाने बुझाने के अलावा जाम हटवाने का पूरा प्रयास किया गया। नवागत पुलिस अधीक्षक राज करन अय्यर देर रात मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

    घटना में कई मूक प्रश्न लोगों के मन में उभर कर आ रहे हैंे जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ ही पीड़ितों की समस्याओं के प्रति सचेष्ट रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में प्रयत्नशील प्रभारी निरीक्षक समेत 3 के निलंबन की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा किए जाने की सूचना लोगों के मन में मौन प्रश्न बनकर उभर रही है जबकि पीड़ित परिवार द्वारा बताये गये 5 आरोपियों को पुलिस ने घटना की रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 

    घटना के सम्बन्ध में जहां लोगों में यह चर्चा सुनी जा रही है कि हत्यारे मोटरसाइकिल सवार थे और वारदात को अंजाम देने के उपरांत सूरापुर की तरफ भाग गये। वहीं कथित रूप से मौके पर मौजूद आरोपी का बयान तथा घटनास्थल पर मदिरा की खाली बोतलें आदि बहुत सारे तथ्य लोगों के मौन प्रश्न की तरह उभर कर सामने आ रहे हैं। फिलहाल यह सब पुलिस की जांच का विषय है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का अनावरण करने के लिए एसपी सिटी की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन भी किया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad