• Breaking News

    जौनपुर, शिक्षक नेता धर्मेन्द्र यादव ने दर्जनों स्कूल के शिक्षकों से किया भेंट #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पेंशनविहीन शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना। 



    साथ ही शिक्षकों में सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान जैसे पुरानी पेंशन समाप्ति, जबरन सेवानिवृत्ति (30/55), निजीकरण, कोरोना वायरस जैसी महामारी में भी वित्तविहीन शिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज न देने को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने कहा कि अब हम लोगों का प्रतिनिधित्व न सेवानिवृत्त करेगा और न ही किसी पार्टी का समर्थन या अधिकृत होने वाला शिक्षक करेगा, क्योंकि ऐसे लोगों के द्वारा शिक्षकों का हित न कभी हुआ है और भविष्य में भी नहीं होने वाला है। हम शिक्षकों का नेतृत्व युवा कार्यरत, पीड़ित पेंशनविहीन शिक्षक ही कर सकता है। 

    राष्ट्रीय इं. कालेज सुजानगंज में शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षक साथियों, अब समय आ गया जब आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि तथाकथित लोगों द्वारा आपके हक-अधिकार और मान-सम्मान एवं सेवा सुरक्षा को व्यक्तिगत स्वार्थ साधने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास गिरवी रखने की साजिश रची जा रही है। समय आने पर ऐसे लोगों को दरकिनार करना होगा जो व्यक्तिगत स्वार्थ को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षक हितों नगण्य समझते हो। सम्पर्क के दौरान राम नरायन बिन्द, हौसिला प्रसाद पाल, राय साहब यादव, सुदीप सिंह, विकास गुप्ता, राज मंगल पाण्डेय, श्याम बहादुर यादव, शिवानंद चौबे आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad