जौनपुर, योजना के पात्रों का आवेदन कराने का 3 दिवसीय महाअभियान #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि 23, 24, 25 सितम्बर को 3 दिन लगातार गांवो में वरासत दर्ज करने का अभियान विभिन्न प्रकार की पेंशन के आवेदनों को ऑनलाइन करने और उनके स्वीकृत करने का कार्य किया जाएगा तथा ऐसे कृषक जिनके नाम जमीन है लेकिन किसान सम्मान निधि के पात्र होने के बावजूद भी उन्हें किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। उनके आवेदन ऑनलाइन करने का काम किया जाए। इसी प्रकार गरीब पात्रों को जिनका राशन कार्ड न बना हो, वह भी अपने आवेदन को ऑनलाइन करा सकते हैं।
श्री सिंह ने बताया कि वरासत कार्य के लिए राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए व किसान सम्मान निधि के लिए अपने लेखपाल और विधवा विकलांग वृद्धावस्था पेंशन के लिए राशन कार्ड के लिए पंचायत सचिव से संपर्क करें। सभी लेखपाल और पंचायत सचिवों को आदेशित कर दिया गया है कि वह तीनों दिनों में गांव में रह करके गरीब पात्र लोगों के आवेदन भरवाकर उन्हें ऑनलाइन कराकर सूचित करने की कार्रवाई करें।
वरासत, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व किसान सम्मान निधि के कार्य के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी बनाए गए हैं तथा विधवा पेंशन विकलांग वृद्धावस्था पेंशन राशन कार्ड के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अगर किसी को कोई समस्या है तो अपने नोडल अधिकारी को भी उनके मोबाइल पर फोन करके या व्हाट्सएप से जानकारी देकर अपनी समस्या बता सकते हैं।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।