जौनपुर, भू-माफिया सगे भाइयों से परेशान है हर आम-खास #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो भू माफियाओं का आतंक है। दोनों सगे भाई हैं। बड़ा भाई कई बार गुंडा ऐक्ट के तहत पाबंद किया जा चुका है और दो बार जिला बदर भी किया गया है। बावजूद इसके दोनों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन लोगों की जमीनों पर कब्जा करना और फर्जी मुकदमों में फंसाना इनका पेशा बन चुका है।
स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अब इलाके के 84 लोगों की जमीनों पर इन भू माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। इनकी दहशत का आलम यह है कि पीड़ित इनके खिलाफ थाने में तहरीर देने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते। बता दें कि खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गाँव निवासी दो भाइयों की इलाके में आतंक है।
रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश रहने वाले लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करना इनका पेशा है। विरोध करने वालों को यह दोनों भाई फर्जी मुकदमों में फंसा देते हैं। इन दोनों भू माफियाओं को स्थानीय पुलिस की शह प्राप्त है। यह दोनों एक रणनीति के तहत काम करते हैं। जिस जमीन पर इनकी बुरी नजर पड़ती है, पहले उसके आस-पास थोड़ी जमीन खरीदते हैं। फिर पास की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। अमूमन ऐसे लोगों की जमीन कब्जा करते हैं जो रोजी-रोटी के लिए प्रदेश रहते हैं।
परदेशी व्यक्ति वतन आकर इन दोनों भू माफियाओं का विरोध करता है तो यह लोग थाने में झूठी मारपीट की तहरीर देकर पीड़ित को ही हवालात में बन्द करवा देते हैं। नतीजा यह कि अधिकांश पीड़ित इनके खिलाफ आवाज उठाने से भी डरता है। योगी सरकार में जहाँ दबंगो और भू माफियाओं के खिलाफ कई जिलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं खेतासराय क्षेत्र में भू माफियाओं को मिल रहे पुलिसिया संरक्षण और समर्थन से लोगों में भय और नाराजगी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।