जौनपुर, डोभी में 3 दिन से बिजली गायब, लोग परेशान हाल #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
डोभी, जौनपुर। जौनपुर को 24 घण्टे बिजली देने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे को डोभी क्षेत्र के बिजलीकर्मियों ने ठेंगा दिखा दिया। इनकी सक्रियता का आलम यह है कि इनको 3 दिन तक बिजली कहां से खराब है, यह पता ही नहीं चला।
क्षेत्र के देवलासपुर गांव में मुख्य आपूर्ति की 33 हजार बोल्ट की अंडरग्राउंड केबिल भ्रष्ट हो जाने से पिछले बुधवार से पूरा डोभी ब्लाक क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। आधुनिकता के इस दौर में संचार और सूचना के सारे साधन जहां बिजली आधारित है तो शाम होते ही घरों में चौके चूल्हे के लिये उजाले का टोटा हो गया है। बिजली न आने से इन्वर्टर ने भी साथ छोड़ दिया जिससे लोग डिबरी का सहारा लेने पर मजबूर हो गए है। जब क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता इस बारे में जानने के लिये पावर हाउस सहित जेई को फोन किया तो किसी का फोन स्विच आफ तो किसी का नहीं उठा।
प्राइवेट लाइनमैन ने नाम न छापने कि शर्त पर बताया कि बिजली विभाग को पिछले 3 दिनों से फाल्ट का पता ही नहीं चल पाया। आज उक्त फाल्ट का पता चला है। शाम तक इसे ठीक कर लिया जाएगा।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।