• Breaking News

    जौनपुर, पूविवि का रासेयो पूरे प्रदेश में अव्वलः नीलिमा कटियार #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश द्वारा स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस समारोह की आनलाइन जूम वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. निर्मला एस. मौर्य कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय रहीं।

     शिक्षा राज्यमंत्री ने कोविड-19 संकट के समय राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा मास्क से 81 गांवों को संतृप्त करके पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की प्रशंसा की। साथ ही कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि संकट काल में यदि हम गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला सके तभी सच्ची समाजसेवा होगी। कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा किए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुये पूविवि के रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक राकेश यादव सहित उनकी पूरी टीम की तारीफ की। 

    बता दें कि गाजीपुर के नोडल अधिकारी डा. अमित यादव ने 49 गांवों को मास्क से संतृप्त करके पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान तथा जौनपुर के नोडल अधिकारी डा. अजय सिंह ने 20 गांवों को मास्क से संतृप्त करके पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। डा. अनामिका पांडेय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने 06 गांवों को मास्क से संतृप्त पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत डा. अंकिता की ईश वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी डा. अंशुमालि शर्मा ने स्वागत भाषण एवं 50 वर्षों की एनएसएस यात्रा में प्राप्त की गई उपलब्धियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। 

    मुख्य अतिथि का परिचय डा. मंजू सिंह कार्यक्रम समन्वयक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रस्तुत किया तो विशिष्ट अतिथि का परिचय कार्यक्रम समन्वयक राकेश यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश द्विवेदी, डा. अजय बाबू शर्मा, डा. एकता चौहान, डा. रंजीत  कुमार, यूनिसेफ के नवीन गुप्ता, अंकिता आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad