• Breaking News

    जौनपुर, स्कार भारती ने आनलाइन करवायी 31वीं श्री राधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। संस्कार भारती जनपद इकाई के तत्वावधान में 31वां श्री राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित हुई जिसका पुरस्कार वितरण बीआरपी कॉलेज हाल में सम्पन्न हुआ। 


    प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वर्गों की प्रतियोगिता के लल्ला वर्ग में श्रेष्ठा मिश्रा प्रथम, आशी सिंह-वैष्णवी द्वितीय, कृष्ण वर्ग में प्रथम अथर्व वर्मा, द्वितीय प्राज्ञ श्रीवास्तव, अविराज गुप्ता, राधा वर्ग में मिश्का थापा प्रथम, वाणी आर्य द्वितीय, अतुलिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ग में 2-2 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। 

    पुरस्कार वितरण समारोह में सुजीत कुमार प्रांत महामंत्री संस्कार भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार भारती जौनपुर विगत 31 वर्षों से लगातार अनवरत बाल गोकुलम का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस विषम परिस्थितियों में भी समाज में जिस प्रकार सक्रिय सहभागिता दिखाई है, हम सभी के लिए गौरव का विषय है। 

    पुरस्कार वितरण समारोह में संरक्षक रविंद्रनाथ, डा. ज्योति दास, अरुण श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सुप्रतीक गुप्ता, सुजीत अग्रहरी, विष्णु गौड़, राजेश किशोर, रविकांत जायसवाल, गौरव गुप्त, अमित कुमार, अंशु आदि उपस्थित रहे। इं. अमित श्रीवास्तव अध्यक्ष संस्कार भारती ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
    ad
    ad




                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad