• Breaking News

    जौनपुर, हिन्दू युवा वाहिनी शाहगंज ने एसडीएम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    शाहगंज, जौनपुर। पूर्वजों द्वारा स्थापित पुराने समय के स्थानीय क्षेत्र के गौशाला की बाउंड्रीवाल को तोड़कर नगर पालिका द्वारा नगर का प्लास्टिक और विषैले रसायन युक्त कूड़ा कचरा गौशाले के जलस्रोत (पोखरे) में निरंतर पाटने का कार्य किया जा रहा है जिससे जल स्रोत का अस्तित्व समाप्त हो रहा है और भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो गया है। 


    इसके चलते प्राण घोटू दुर्गंध रूपी प्राणवायु से क्षेत्र में संक्रमित रोगों के फैलेने की संभावना है और आने वाले समय में गौवंश के पीने का पानी नहीं बचेगा। जिसको देखते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल और नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी शाहगंज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। 

    इस अवसर पर नगर संयोजक रणवीर साहू, वैभव अग्रहरी, सूरज जायसवाल, सतेंद्र मोदनवाल, धीरज पाटिल, नितिन अग्रहरि, पवन साहू, उपशम गुप्ता समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    ad




                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad