• Breaking News

    जौनपुर , ट्रक चालक को जलाने पर 4 अज्ञात पर मुकदमा #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - कस्बे में घनश्यामपुर रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास पुल के पास बुधवार की दोपहर ट्रक चालक को जिदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने देररात को चार अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे चालक का उपचार वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के बाद कार समेत हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पूछताछ कर रही है।




    आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पेंडरा निवासी सत्य प्रकाश राय (51) अपने पुत्र श्यामानंद राय के साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिट्टी लादकर सरायमीर जा रहे थे। दिन में 11 बजे के करीब बदलापुर के कड़ेरेपुर में इंडिगो कार सवार चार लोग ट्रक रोककर खुद को फाइनेंसर बताते हुए बाकी किस्तों को जमा करने को कहा। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कार सवारों ने ट्रक चालक सत्य प्रकाश राय के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप वह से झुलस गए।

     

    सत्य प्रकाश राय के पुत्र श्यामानंद की तहरीर पर पुलिस देररात चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुत्र का कहना है कि वर्ष 2016 में ट्रक मन्नापुरम कंपनी से फाइनेंस कराया था। किस्त लगातार जमा हो रही थी। सिर्फ लॉकडाउन के छह महीने की किस्त के लगभग साढ़े तीन लाख रुपये नहीं जमा हो सके थे। दूसरी तरफ फाइनेंसकर्मियों का कहना है कि सत्य प्रकाश ने खुद ही शरीर में आग लगा ली थी। बचाने में उनका एक साथी भी झुलस गया। विवेचक राजेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी भी सत्य प्रकाश के खुद आग लगाने की बात कह रहे हैं।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad