• Breaking News

    जौनपुर , बाइक सवार दंपती को मिनी ट्रक ने मारा टक्कर, पत्नी की मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में गुरुवार की सुबह बाइक सवार दंपती को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।




    दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी सोमनाथ विश्वकर्मा पत्नी प्रेमशिला के साथ जौनपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। जपटापुर बाजार में एक चाय की दुकान के सामने खड़े होकर वह कुछ खरीदने लगा। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। आस-पास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान प्रेमशिला की मौत हो गई, जबकि सोमनाथ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया है। उधर, वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के पास सुबह नौ बजे अनियंत्रित एक मैजिक सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दिया। इसमें मैजिक चालक समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। 


    दुर्घटना की वजह मैजिक चालक को अचानक झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल सुन्दरम जायसवाल, अशोक, वीरेंद्र, देवराज, अनिल, हरिशंकर चतुर्वेदी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के सिरसी इंटर कालेज के पास शाहपुर निवासी सुरेंद्र ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad