जौनपुर, असलहा सटाकर बैंक से 95 हजार की लूट #JaunpuUpdateNews
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) :- समसपुर गांव के चौराहे पर गुरुवार को सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी बैंक) से 95 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पुलिस ने धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दोपहर लगभग दो बजे ग्राहक जमा-निकासी कर रहे थे। उसी समय दो पल्सर बाइक से चेहरा ढंके पहुंचे पांच असलहाधारी बदमाश धड़धड़ाते हुए बैंक के सेवा केंद्र में घुस गए। आपरेटर अवनीश को तमंचा सटाकर गोली मार देने की धमकी देते हुए आतंकित कर कैश काउंटर के दराज में रखे 95 हजार रुपये लूटकर भाग गए। बुरी तरह से सहम गए अवनीश ने बदमाशों के जाते ही शोर मचाना शुरू किया। कुछ दिलेर लोगों ने बदमाशों का पीछा तो किया, लेकिन वे मुंगराबादशाहपुर की तरफ भाग निकले। घटना से गांव के बाजार में सनसनी फैल गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जेपी यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने और लुटेरों का हुलिया आदि पूछने के बाद पुलिस ने इलाके में विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की, कितु लुटेरे हाथ नहीं लग सके। पुलिस आपरेटर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। बैंक संचालक जेपी यादव ने हिसाब-किताब कर बताया कि 95 हजार रुपये की लूट हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना के बारे में पूछने पर कुछ भी बताने से इन्कार किया। कहा कि मामले जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।