जौनपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किया गया जनपद की विभिन्न परियोजनाएं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
जौनपुर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जनपद की विभिन्न परियोजनाएं का शिलान्यास एवं लोकार्पण लखनऊ से ऑनलाइन किया गया।
बता दे कि, मुख्यमंत्री के द्वारा 1758.26 लाख₹ की 19 सड़कों, रु 1888.68 लाख₹ की 17 अन्य निर्माण कार्यों सहित कुल 3646.94 लाख₹ की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 7280.79 लाख₹ की 39 सड़कों एवं 1888.30 लाख₹ की पांच अन्य निर्माण कार्यों सहित कुल 9169.09 लाख₹ की कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, जिनकी कर्मभूमि जनपद जौनपुर रही है। उन्होंने जौनपुर के माध्यम से देश को बहुत कुछ देने का कार्य किया है। इस कारण जौनपुर से एक आत्मिक लगाव है। आज का कार्यक्रम जौनपुर को एवं नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि जौनपुर स्वाभाविक रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की जनपद में बहुत ख्याति रही है और जनपद के विकास में उनका काफी योगदान रहा है। कलीचाबाद में गोमती नदी पर प्रस्तावित पुल का नाम राजा यादवेंद्र दत्त दुबे पर करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद जौनपुर ने कई वैज्ञानिक भी दिए हैं। सिकरारा से शेरवा सड़क के उच्चीकरण के कार्य को सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ाएगी और सड़क का नामकरण पूर्व कुलपति बीएचयू डॉक्टर लाल जी सिंह के नाम से किया जाएगा साथ ही साथ निषाद राज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
मुख्यमंत्री ने सिकरारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण भी डॉक्टर लालजी सिंह के नाम से किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद जौनपुर में चल रही परियोजनाओं का कार्य त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाए, जिससे लोगों का आवागमन सरल एवं सहज हो सके, उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य कर सकें। इसी विश्वास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है जिससे जनपद जौनपुर का विकास के पथ पर अग्रसित हो सके।
माननीय मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि अतिवृष्टि से जो किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा जो जनहानि, पशुहानि या मकान की क्षति होने वाले परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाना सुनिश्चित करें। फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को सहायता पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई परियोजनाओं में 110 लाख₹ की लागत का गौ-संरक्षण केंद्र सरौनी पूरब पट्टी केराकत, 284.78 लाख₹ की लागत की आश्रय योजना विशेषरपुर, मीरपुर, 145.73 लाख₹ की लागत से पाइप पेयजल योजना पटैला, 185.01 लाख ₹ की लागत से पाइप पेयजल योजना मीरपुर करियाव, 238.9 लाख₹ की लागत से पाइप पेयजल योजना हिसामपुर, केराकत, 264.28 लाख₹ की लागत से सांसद आदर्श ग्राम पाइप पेयजल योजना आरा, 206.26 लाख₹ की लागत से सांसद आदर्श ग्राम पाइप पेयजल योजना बूढुपुर शाहगंज परियोजना प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में 1772.44 की लागत से करंजकला-देवकली, सरायख्वाजा पनियरिया, अतरहि, चकवा, जमुहाई, भदेठी के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य, रु0 1699.48 लाख की लागत से जपटापुर-गभिरन-मुबारकपुर-गौसपुर के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, रु0 1644.01 लाख की लागत से कुत्तुपुर तिराहे से कोठवार-जंगीपुर-राजेपुर-इटौरी क्यार मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, रु0 1093.11 लाख की लागत से विधानसभा बदलापुर के ग्राम गढ़वारा-कुडेडेपुर में राजकीय आईटीआई के भवन निर्माण का कार्य, रु0 257.64 लाख की लागत से जनपद जौनपुर में जिला महिला चिकित्सालय परिसर में जीजीआईसी के निकट भूमि पर 12 नग चिकित्सा अधिकारी आवासों के भवन निर्माण का कार्य, रु0 115.14 लाख की लागत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत आडिटोरियम एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य, रु0 289.60 लाख की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज सोधी जौनपुर का निर्माण कार्य, रु0 132.81 लाख की लागत से जगदीशपुर अकबर पेयजल योजना प्रमुख है।
इस अवसर पर मा0 मंत्री पिछड़ावर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ0प्र0 शासन अनिल राजभर, मा. राज्यमंत्री आवास विकास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव, विधायक केराकत दिनेश चैधरी, विधायक जफराबाद डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।