• Breaking News

    जौनपुर, समाज को संदेश है फिल्म ‘‘लाडली बिटिया’’ : सरफराज खान #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’’ जैसे पवित्र संकल्प को लेकर लाडली बिटिया जैसी हिन्दी फिल्म का निर्माण किया गया है। 

    इस फिल्म में जहां बिटिया को प्राथमिकता के रुप में दिखायी गयी है, वही अच्छे गाने के साथ देशभक्ति को भी प्रदर्शित किया गया है। उक्त बातें 5 दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी फिल्मों के अलावा एलबम में कोरियोग्राफर की भूमिका निभाने वाले सरफराज खान ने कही। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने गृह जनपद आये श्री खान ने बताया कि वैसे तो तमाम फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुका हूं लेकिन लाडली बिटिया की बात ही निराली है। 

    उन्होंने बताया कि नवकिरन फिल्म पुलिस फाउण्डेशन के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर वैष्णव देवा हैं। बीएस जोगडैन्ड के प्रोडक्ट में बनी इस फिल्म में तमाम ऐसे लोग हैं जिनकी फिल्म दुनिया में अच्छे पायदान पर है। अन्त में कोरियोग्राफर श्री खान ने बताया कि कुल मिलाकर इस फिल्म को सभी वर्ग के लोग पसन्द करेंगे, क्योंकि यह समाज को एक संदेश देने का काम करेगा।

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad