रातभर प्रेमी के साथ थी बेटी, सुबह पिता ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन, और फिर...
उत्तर प्रदेश के हैरान करने वाला मामला सामने आया है, कानपुर देहात में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, इससे गुस्साए पिता ने बेटी को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट दिया। वहीं, बचाव में आए प्रेमी पर आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया
घटना कानपुर देहात के गजनेर थाना इलाके के खनपना गांव की है। यहां एक पिता ने बेटी की उसके प्रेमी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेमी के बीचबचाव करने पर आरोपी ने उसकी भी पिटाई की। युवक के गले पर पैर रखकर दबाने से उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी व एएसपी ने छानबीन की। गजनेर के खनपना गांव में शिवनाथ की बेटी बिटान (19) का पड़ोसी राम खिलावन के बेटे अवधेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान आमने सामने हैं। बिटान की मां सीमा देवी 13 सितंबर को मायके चली गई थी।
घर में बिटान के अलावा उसकी दो छोटी बहनें व छोटा भाई था। पिता और बड़ा भाई दिनेश मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे वह लौटे तो बड़ी बेटी बिटान घर से गायब थी। रात में उसकी काफी खोजबीन की। बुधवार की सुबह पिता ने उसे पड़ोसी के घर में प्रेमी के साथ देख लिया। इससे गुस्से में वह कुल्हाड़ी लेकर अवधेश के घर में घुस गया। वहां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
इधर, बीच-बचाव करने के दौरान अवधेश ने कुल्हाड़ी पकड़ ली। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर गिरने के दौरान पैर से अवधेश का गला दबाकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।