• Breaking News

    फिर बढ़ी नवाज शरीफ की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए इमरान सरकार ने भेजा नोटिस

     नई दिल्ली । लंदन में रहकर इलाज करा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इमरान सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अपने मिशन के जरिये वारंट भेजा है। पिछले सात नवंबर में लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह के लिए विदेश में इलाज कराए जाने की अनुमति दी थी और तभी से शरीफ लंदन में हैं।



    हालांकि बाद में कोर्ट ने यह अवधि चार सप्ताह और बढ़ा दी थी, लेकिन शरीफ लौटकर नहीं आए। दरअसल, तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरयम और दामाद मुहम्मद सफदर को 6 जुलाई 2018 को एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था।


    शरीफ को दिसंबर 2018 में अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में भी सात साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्हें दोनों मामलों में ना केवल जमानत दे दी गई बल्कि इलाज के लिए लंदन भी जाने दिया गया। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग को सरकार द्वारा भेजा गया गिरफ्तारी वारंट मिल गया है, लेकिन इस संबंध में आगे क्या कदम उठाए गए हैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।


    सूत्रों के मुताबिक कोई भी कदम उठाए जाने से पहले सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया जाएगा। इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार ने विदेश सचिव को 22 सितंबर को अदालत के समक्ष पूर्व प्रधानमंत्री को पेश करने का निर्देश दिया था। 


    बता दें कि हाई कोर्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में अल-अजीजिया और एवेनफील्ड संपत्ति मामले में शरीफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। शरीफ को इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति देने से पहले लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल जेल की सजा काट रहे थे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad