• Breaking News

    युवती को नशीली चाय पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर...

    लखनऊ के इन्दिरानगर में युवती ने दोस्त के खिलाफ वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की दोस्ती आठ साल पहले बीकेटी अचरामऊ निवासी समीर उर्फ छोटू से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। 


    युवती के अनुसार जनवरी 2020 में समीर ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया था। फिर आरोपी युवती को अपने कमरे में ले गया। जहां युवती का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। कुछ वक्त पहले युवती को समीर की इस हरकत के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने समीर से दोस्ती तोड़ दी। इस बीच युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई। यह बात पता चलने पर समीर शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा।

    समीर ने धमकी देते हुए कहा कि दूसरे युवक से शादी करने पर वह युवती की वीडियो वायरल कर देगा। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
    ad
    ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad