• Breaking News

    सोनू सूद से iPhone मांगने को 20 बार किया ट्वीट, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

    एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल में सभी की खूब मदद की है. एक्टर ने प्रवासी मजदूरों से लेकर छात्रों तक,सभी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. लेकिन उनकी ये मदद  देख कई लोगों ने उनके साथ मस्ती करने की भी कोशिश की. किसी ने उन से कभी प्ले स्टेशन मांगा तो कभी गाड़ी. अब एक फैन ने तो सोनू सूद से सीधे iPhone की मांग कर दी है.


    सोनू से मांगा गया iPhone
    सोशल मीडिया पर फैन ने लिखा है- मुझे एक iPhone चाहिए. मैं आपको इससे पहले भी 20 बार ट्वीट कर चुका हूं. अब फैन की इस मांग को सोनू सूद ने पूरा तो नहीं किया है लेकिन एक मजेदार जवाब जरूर दिया है. सोनू ने बताया है कि उन्हें भी एक फोन चाहिए. वो भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वे ट्वीट कर लिखते हैं- मुझे भी तो एक फोन चाहिए. मैं तो इसके लिए 21 बार ट्वीट कर सकता हूं. अब सोनू ने इस ट्वीट के साथ हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है.

    फैन्स की अजीबोगरीब मांग
    सोनू सूद ने इससे पहले भी कई फैन्स को ऐसे मजेदार जवाब दिए हैं. कुछ समय पहले एक यूजर ने सोनू से प्ले स्टेशन मांगा था. तब सोनू ने कहा था कि तुम किस्मत वाले हो जो तुम्हारे पास प्ले स्टेशन नहीं है. मैं तुम्हें किताबे दे सकता हूं. वहीं एक यूजर ने जब सोनू से गुजरात जाने के लिए गाड़ी की मांग की थी, तब एक्टर ने कहा था- आपको गाड़ी में एसी चाहिए या नहीं, और आप कितना टेंपरेचर पसंद करेंगे. एक्टर के उस ट्वीट ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था.

    हाल ही में सोनू सूद ने एक खिलाड़ी की भी मदद की थी. जब एक्टर को पता चला कि उसे अच्छे जूतों की जरूरत है, एक्टर ने बिना समय गवाए उसके लिए बेहतरीन जूते भेज दिए थे. उस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर सोनू के लिए स्पेशल वीडियो बनाया है. वीडियो के जरिए वो सोनू का शुक्रिया अदा कर रहा है. 
    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad