• Breaking News

    चीन ने फिर लगाया आरोप, सीमा पर तनाव के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

     भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी बनी हुई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत से अनुरोध किया कि वह अपनी गलत चीजों को ठीक करे और जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर सैनिकों को हटाया जाए, जबकि भारत और चीन के बीच हालिया हुए सीमा संघर्ष के लिए भारत जिम्मेदार है.




    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी गलत चीजों को तुरंत ठीक करे, जल्द से जल्द सैनिकों को हटाए और चीन-भारत सीमा पर बने तनाव को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए.


    चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा कि उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा पर बने तनाव के लिए चीन जिम्मेदार नहीं है, और यह भारत है जिसने पहले द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किया, अवैध रूप से उकसावे के लिए सीमा रेखा को पार किया, एकतरफा रूप से सीमा क्षेत्र की यथास्थिति को बदल दिया, और चीनी सीमा पर सैनिकों को धमकी देने के लिए गोलियां भी चलवाईं.


    वांग वेनबिन ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से टिप्पणी की कि चीन के साथ सीमा विवाद अभी भी "अनसुलझा" हुआ है, और मंगलवार को अपने भाषण में उन्होंने भारत के साथ सीमा समझौते का "उल्लंघन" करने के लिए चीन को दोषी ठहराया.


    चीनी प्रवक्ता वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारत दोनों देशों के नेताओं की महत्वपूर्ण आम सहमति का पालन करेगा, द्विपक्षीय संबंधों में उचित फोरम पर मतभेद के मुद्दों को रखेगा, मतभेदों को संघर्ष में बदलने से बचाएगा और उन परिस्थितियों से बचेगा जो स्थिति को आगे खराब कर सकती है.


    चीन ने यह भी कहा कि वह सीमा क्षेत्र में शांति की रक्षा के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से भारत के साथ संपर्क बनाए रखना चाहेगा.

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad