आकाशीय बिजली से युवक की मौत, दो झुलसे #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर (मड़ियाहूं ) - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतलगंज गांव निवासी अखिलेश सरोज (21) व श्याम प्रकाश चौरसिया (35) शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे अखिलेश की मौत हो गई, जबकि श्याम प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए।
अखिलेश सरोज व श्याम प्रकाश चौरसिया शाम को बाइक से कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव भट्टे पर कोयला लेने गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में ही आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया। जहां अखिलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद श्याम प्रकाश चौरसिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।