वाहन सवार बदमाशों ने युवक का किया अपहरण #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर । आजमगढ़ - जौनपुर राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास से शुक्रवार की शाम बोलेरो वाहन सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने से स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। अपहृत युवक के चाचा की सूचना पर शीतला चौकिया पुलिस चौकी प्रभारी मामले की छानबीन में जुटे हैं।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अली खानपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (32) शहर कोतवाली के मुफ्ती मोहल्ला निवासी राजगीर अल्ताफ के साथ मजदूरी करता है। पिता राम मूरत के मुताबिक शुक्रवार की शाम को दिनेश मजदूरी कर घर लौटा। उसके कुछ ही देरबाद अल्ताफ ने फोन कर प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के निकट शीतला चौकिया मोड़ पर बुलाया।
दिनेश साइकिल से छह बजे वहां पहुंचा। उसी समय पहुंचे बोलेरो सवार बदमाश उसे जबरन वाहन में बैठाकर पचहटिया की तरफ लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों छेदीलाल व दीपचंद के अनुसार बोलेरो में लगभग एक दर्जन युवक बैठे थे। दिनेश ने हड़बड़ी में चार सौ रुपये फेंके और छेदीलाल से साइकिल व रुपये घर पहुंचा देने को कहा।
जानकारी होते ही स्वजन उसकी खोज में जुट गए। मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो स्वीच आफ बताने लगा। किसी अनहोनी की आशंका से स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। उसकी पत्नी रूबी और मां लालती का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। वह कुछ बता नहीं पा रही हैं। दिनेश के चाचा ने शनिवार को पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल का कहना है कि मामला गुमशुदगी का है छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।