• Breaking News

    जौनपुर, युवा भारत के प्रदेश सचिव, वाराणसी व मिर्जापुर मण्डल प्रभारी बनाये गये जौनपुर के सुशील #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। युवा भारत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी के आदेशानुसार युवा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता/संगठन विस्तार प्रमुख संदीप जायसवाल ने पूर्वांचल स्वदेशी व्यापार मेला के अध्यक्ष जौनपुर निवासी सुशील कुमार को प्रदेश सचिव एवं वाराणसी/मिर्जापुर मण्डल का प्रभारी मनोनीत किया है। 

    श्री जायसवाल ने बताया कि सुशील कुमार स्वनिर्मित वस्तुओं का निर्माण करने वाले बेरोजगार लोगों को अपने व्यापार मेला में स्थान देकर रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस नेक कार्य से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अपने रचनात्मक कार्यों की वजह से इनकी समाज में अच्छी पहचान व सम्मान है। वहीं सुशील का कहना है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजूबती प्रदान करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को संगठन में जोड़ने का प्रयास करेंगे और कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु जी तोड़ मेहनत करूँगा। 

    इस मनोनयन पर अनिता जायसवाल, अंजू बिन्द, निधि गोड़, उदय राम साहू, दिनेश गुप्ता, विजय जायसवाल, लव वर्मा, योगेश पटेल, इरशाद अहमद, रोहित पाण्डेय, राजेश जायसवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad