• Breaking News

    जौनपुर, जहरीला पदार्थ खाये युवक की पुलिस कस्टडी में हालत बिगड़ी #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आनन-फानन उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 

    जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रिंकू 19 वर्ष पुत्र मुंसीलाल से सोमवार की दोपहर पारिवारिक विवाद को लेकर मामूली मारपीट हो गई जिससे क्षुब्ध होकर रिंकू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में देख कोतवाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसे उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल हालत सामान्य बताई जा रही है।

    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad