• Breaking News

    जौनपुर, जनजागरुकता के लिये सांकेतिक रैली निकाली गयी #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि विश्व अल्जाईमर दिवस पर जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु सांकेतिक रैली को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह, डा. आईएन तिवारी एवं नोडल अधिकारी डा. राजीव यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 

    रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से होते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर नोडल अधिकारी द्वारा अल्जाईमर से होने वाले शरीर पर दुष्प्रभाव से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करते हुए अल्जाईमर के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। रैली में टीबी चिकित्सालय, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला कुष्ठ कार्यालय एवं जिला मलेरिया एवं फाइलेरिया कार्यालय के समस्त कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

    जिला प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव एवं एनसीडी सेल/क्लीनिक के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। तदोपरान्त 11ः30 बजे से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

    गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए मुख्य चिकित्साधिकरी डा. राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि विश्व में लगभग 5 करोड़ लोग अल्जाईमर की बीमारी से ग्रसित है और भारत में लगभग 40 लाख लोग उक्त बीमारी से पीड़ित हैं यह बीमारी प्रौढ़ एवं वृद्धावस्था की बीमारी है। इसमें खुद ही चीज को रखकर भूलना, एक बात को बार-बार दोहराना, खुद से बात करना, अपने ही घर में खो जाना आदि लक्षण है। अल्जाईमर रोग ला-इलाज है। इसका बचाव जन जागरूकता ही है। 

    मनुष्य अपने दिनचर्या में परिवर्तन लाकर इस बीमारी से बच सकता है। गोष्ठी में मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. हरीनाथ यादव द्वारा अल्जाईमर रोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। नोडल अधिकारी डा. राजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके सिंह, डा. आईएन तिवारी, डा. नरेन्द्र सिंह द्वारा अल्जाईमर रोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही जपनद के समस्त सामु./प्रा.स्वा. केन्द्रों पर जनजागरुकता हेतु रैली एवं गोष्ठी का आयेजन किया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad