जौनपुर, शहीद परिवार से किये गये वादे अभी तक अधूरे #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत भौरा गॉव में शहीद संजय सिंह का परिवार आज भी शहीद बेटे के शहादत के सम्मान के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
बता दें कि बीते 8 सितंबर को शहीद परिवार जिलाधिकारी से मिलने गया था। जिलाधिकारी से मिलकर शहीद के शहादत की हो रही उपेक्षा से अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने बताया कि शहीद द्वार से दो मीटर का आरसीसी रोड का कार्य 18 सितम्बर से शुरू करा दिया जाएगा और गेट, मूर्ति स्थापना व गांव को शहीद का दर्जा के लिए बाद में कराने का आश्वासन दिया।
इस बाबत जब शहीद की पत्नी नीतू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पति देश के लिए शहीद हुए गर्व की बात है परंतु पति को शहादत हुए 4 साल बीत जाने के बाद भी उचित सम्मान नहीं मिल पाना हमारे व परिवार के लिए दुख की बात है।
उन्होंने बताया कि शहादत का सम्मान हर शहीद के लिए होता है परंतु पति व गांव के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जिलाधिकारी व विधायक दिनेश चौधरी सेनापुर शहीद स्मारक का निरीक्षण करने के लिए आये और बिना मिले चल दिए यह जानकर अफसोस हुआ। जनप्रतिनिधि गांव को शहीद का दर्जा देने की बात को छोड़िये, परिवार से मिलना भी उचित नहीं समझते।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।