• Breaking News

    जौनपुर , कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों व खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को सपाजनों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। सपा ने सभी तहसीलों में विरोध-प्रदर्शन किया, इसको लेकर 16 सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर डीएम व तहसीलों में एसडीएम को सौंपा गया। जुलूस निकालने को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प भी हुई। किसी तहसील में इन्हें परिसर में प्रवेश मिला तो कही पुलिस फोर्स ने बाहर ही रोक दिया।

    जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जेल के पास एकत्रित हुए। यहां जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट में प्रवेश करना चाह रहे थे लेकिन भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद जुलूस सभा की शक्ल में तब्दील हो गई। यहां पर नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद आठ सदस्यीय दल डीएम से मुलाकात कर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, डा.केपी यादव, अनवारूल हक, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, अजय त्रिपाठी, अशोक यादव, सुनील कुमार चौरसिया, अलमास सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

    मछलीशहर तहसील में पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक जगदीश सोनकर के नेतृत्व में नगर स्थित कार्यालय पर प्रदेश सरकार के किसान, मजदूर, दलित, मुस्लिम, पिछड़ों, ब्राह्मण की जनविरोधी नीति को लेकर को लेकर धरना दिया गया। इसके बाद तहसील में ज्ञापन देने जाने लगे तो पहले से ही भारी फोर्स के साथ चुंगी चौराहे पर मौजूद एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने ज्ञापन लिया।

    इस मौके पर पंधारीलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण बिद, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिद, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव लल्लू गुरु, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

    मड़ियाहूं तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर 16 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर अत्ताउल्लाह खान, ईशा फारूकी, जय हिद यादव, भरत यादव, कैलाश यादव, राकेश मौर्य, राजीव यादव, लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे।

    शाहगंज तहसील परिसर के पास सपा कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी बिल को लेकर क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र कुमार यादव ललई के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। अंत में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, सैय्यद उरूज, अरशद अंसारी, अब्दुल्ला पहलवान, भीम यादव, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।

    विरोध के बावजूद जुलूस निकालकर दिया ज्ञापन

    बदलापुर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम केके मिश्र को सौंपा। कार्यकर्ता इंदिरा चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे। जहां लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रेम दुबे, विधानसभा अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, महेंद्र यादव, राममनोरथ गाटर, अमित यादव, सुरेश यादव, उमेश सरोज आदि उपस्थित रहे। केराकत में प्रशासन के विरोध के बावजूद सपाजनों ने जुलूस निकाला और तहसील में जाकर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक को सौंपा। जुलूस निकालने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच एक बार झड़प हुई। अंतत: सपा कार्यकर्ता तहसील जाकर ही ज्ञापन देने में सफल हुए।

    इस मौके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब चंद्र सरोज, संजय सरोज, विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, राम अवतार सोनकर, रामसमुझ यादव, दूधनाथ यादव, रियाज अहमद, आफताब आलम आदि रहे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad