• Breaking News

    जौनपुर, महाविद्यालयों में चल रही बीएड परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के 8 महाविद्यालयों में बीएड की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने मंगलवार को किया जहां उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

    जानकारी के अनुसार पूविवि की कुलपति प्रो. मौर्य जिले में सुबह की पाली में हो रही बीएड की परीक्षाओं का निरीक्षण करने निकलीं। सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर पहुंचीं जिसके बाद गुलाबी देवी महाविद्यालय, मोहम्मद हसन महाविद्यालय में निरीक्षण किया। इसके बाद अख्तर रिजवी शिया डिग्री कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तिलकधारी महिला महाविद्यालय और मुक्तेश्वर प्रसाद महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। 

    इन महाविद्यालयों के प्राचार्य को उन्होंने हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाकर आने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की हिदायत दी। साथ ही प्राचार्य के साथ बातचीत करते हुये कहा कि हर हाल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन होना चाहिए। साथ में सुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा होनी चाहिए। इन 8 महाविद्यालयों में बिजली, पानी और सीसी कैमरे का निरीक्षण किया गया। कुछ महाविद्यालय के कक्ष में रोशनी कम होने की शिकायत की गयी। इस पर उन्होंने उसे ठीक करने का निर्देश दिया। कुलपति  के साथ डा. केएस तोमर भी थे।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad