• Breaking News

    जौनपुर, कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों को मोबाइल व रजिस्टर के साथ किया गिरफ्तार #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। शहर कोतवाल संजीव मिश्रा एवं निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ सुतहट्टी चौराहे पर अपराध व अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि मिली सूचना पर राजा साहब के पोखरे के पास वाजिदपुर उत्तरी में दबिश देकर दो लोगों को सट्टेबाजी के दौरान 9 मोबाइल, 2 रजिस्टर एवं 510 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

     बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने में धारा 419/420 भादंवि व 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार शैलेश अग्रहरि, विमल कुमार निवासीगण गणेशगंज, राकेश निवासी रतनगंज, अंकुर निवासी मुकेरी बाजार, नीथू निवासी मुकेरी बाजार एवं गोलू निवासी गंगापार थाना कटरा शहर जनपद मीरजापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शैलेश अग्रहरि एवं विमल कुमार निवासी गणेशगंज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

     गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्र, निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षी राजकुमार सिंह, अंकित सिंह थाना कोतवाली शामिल रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad