जौनपुर, दिव्यांग की मरहम-पट्टी कर समाजसेवी राजेश ने महिला को किया रक्तदान #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के बैनर तले राजेश कुमार ने मंगलवार को एक ऐसे मंदबुद्धि दिव्यांग की मदद की जिसका दोनों पैर कटा था और वह जिला अस्पताल के गेट के पास सड़क किनारे पड़ा था। उसका एक पैर सड़ने की कगार पर था।
श्री कुमार ने देखते ही तत्काल बैंडेज कॉटन और दवाई खरीद करके उसका मरहम पट्टी किया और सूखने की दवाई देकर के पानी पिलाया और खाना खिलाया। इसके बाद जिला अस्पताल में अंजलि सोनी नामक महिला को रक्तदान किया जो काफी समय से बीमार चल रही थी।
बता दें कि श्री कुमार पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं जो जनपद में दिव्यांग मित्र के नाम से चर्चित हैं। इस तरह से इन्होंने बहुत काम किए हैं। इन कार्यों के लिए श्री कुमार को स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
इस बाबत उनका कहना है कि समाज में हर व्यक्ति को दयालू, भावुक और मददगार होना चाहिए। कहीं पर भी गरीब, लाचार, बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग दिखे तो उसको अस्पताल पहुंचाकर इलाज करें, खाना खिलायें, क्योंकि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा, पूजा और धर्म है। हम सब लोग खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ जाएंगे। यहां से कुछ लेकर के नहीं जाएंगे, इसलिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर नितेश साहू व संतोष सोनी भी मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।