जौनपुर, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सिकरारा ब्लाक का किया निरीक्षण #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। उपेन्द्र तिवारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जौनपुर एवं गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी सिकरारा का औचक निरीक्षण किया जहां कार्यालय में साफ-सफाई नहीं मिली जिस पर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान आवास एवं शौचालय निर्माण की जानकारी खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी से प्राप्त की जिसमें कार्यालय के कर्मचारी विमलेश दुबे का उपस्थिति रजिस्टर में 21 एवं 22 सितंबर को हस्ताक्षर नहीं मिला। प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को इस पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने पूछा कि कितने आवास बने हैं और कितने की शुरुआत नही हुई लेकिन जानकारी देने में वह असमर्थ रहे जिस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त व्यक्त करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में लाभार्थियों के विवरण में मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। कोई भी पात्र व्यक्ति बिना आवास एवं शौचालय के न रह जाये इसका विशेष ध्यान रखें। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण किया जहां स्टाफ, स्टाक, ओपीडी रजिस्टर देखा एवं मरीजों से फोन पर वार्ता किया।
पोखरियापुर निवासी राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा की डिलीवरी में ए.एन.एम. मनीषा द्वारा 1400 रु. लिए गये जिस पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच करके कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सिकरारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गनापुर की निवासिनी मुन्नी देवी जो मारपीट में घायल थी, का ठीक से इलाज करने एवं क्षेत्राधिकारी को उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।