जौनपुर, ऋषि यादव ने साइकिल रैली निकालकर सरकार की अव्यवस्थाओं को गिनाया #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को किसान बिल, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ऋषि यादव संचालक समाजवादी कुटिया के नेतृत्व में साइकिल के माध्यम से जमुआई, खोभरिया, आनापुर, चकवा, बिंद बस्ती सहित आदि गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी।
इस मौके पर ऋषि यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसान बेहाल है। बेरोजगारी और अपराध पर लगाम नहीं है। इसके विरोध में हम जन-जन तक जाकर सरकार की पोल खोलने का कार्य कर रहे हैं। जनता के पास अब हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार के झूठ और पाखंड को पचाने का शब्द नहीं बचा है।
इसी क्रम में समाजवादी कुटिया के संचालक श्री यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के लागू योजनाएं 1090, 102, 108, समाजवादी पेंशन, किसानों के हित की योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं को 2000 का समाजवादी पेंशन दिया जाएगा।
इस अवसर पर तमाम सपाजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष यादव, अमित, सोनू, विनीत, अभिषेक, अंकित यादव, शुभम राजभर, रितेश, सूरज, सर्वेश, सत्यम राजभर, गुलशन, सुजीत, संदीप बिन्द, सौरभ, सत्यम, सुरेन्द्र, राकेश, शुभम आदि उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।