• Breaking News

    जौनपुर, आधार कार्ड के नवीनीकरण एवं सुधार केन्द्रों पर आये दिन हो रहे हंगामा #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपद में केंद्र सरकार के नेतृत्व में यूआईडी (यूनिक आईडेंटिफिकेशन) द्वारा आधार कार्ड बनाया जा रहा है जिसमें नए कार्ड के साथ सुधार व नवीनीकरण का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए विगत दिनों जिलाधिकारी ने भी निर्देशित किया कि वर्तमान में देश कोरोना महामारी में संक्रमित बीमारी को देखते हुए कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में यूआईडी द्वारा आधार कार्ड का कार्य लगभग सभी बैंक, सहज जन सेवा केंद्र व जिले के 26 पोस्ट ऑफिस पर उपयुक्त व्यवस्था है। 



    सुचारू रूप से कार्य होने का दावा किया जाता है जबकि यूआईडी की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को हलकान परेशान होना पड़ रहा है। चिन्हित किए गए सभी केंद्रों में 50 फीसदी ही केंद्र पर नवीन आधार कार्ड, नवीनीकरण एवं सुधार का कार्य हो रहा है जिसमें कार्य कर रहे सेंटरों पर नवीन कार्ड मुफ्त साधारण सुधार 50 एवं बायोमेट्रिक सुधार 100 रुपए का चार्ज निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा यूआईडी के कार्यकर्ताओं को नए कार्ड पर 10 व सुधार पर 5 रुपये प्रति कार्ड देय होता है। 

    सूत्रों की मानें तो नवीन आधार कार्ड एवं सुधार के नाम पर कई केंद्रों पर धनउगाही का कार्य जोरों पर चल रहा है। सभी सेंटरों पर कार्य न होने के कारण उपभोक्ता अपने नजदीकी किसी भी केंद्र पर एकत्रित होकर भीड़ बढ़ाते हैं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए हंगामा भी करते हैं। कहीं-कहीं देखा गया कि उपभोक्ता हाथापाई तक उतारू हो जाते हैं परंतु अस्थानी प्रशासन की मदद न मिलने के कारण सेंटरों पर कार्य कर रहे अधिकारी व कर्मचारी परेशान हो जाते हैं। 

    बताते चलें कि आधार नामांकन एवं सुधार केंद्र उप डाकघर कचहरी पर अन्य ब्लॉक व तहसीलों से उपभोक्ता द्वारा मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे हंगामा करने लगे। काफी हंगामे के पश्चात उप डाकघर अधीक्षक द्वारा पुलिस को सूचित करना पड़ा। पुलिस आने के पश्चात भी भीड़ पर काबू न कर सके। 

    मजबूरन कुछ समय के लिए आधार कार्ड का कार्य स्थगित करना पड़ा। तब जाकर माहौल शांत हुआ और कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया। यूआईडी द्वारा नियुक्त कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि इन्हें यूआईडी अथवा केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार का मानदेय नहीं मिल पा रहा है और जो यूआईडी द्वारा सुनिश्चित प्रति कार्ड पर मिलने वाला शुल्क है, वह भी कार्य कर रहे कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा। इसके चलते जनपद में यूआईडी द्वारा चलाए जा रहे सेंटरों पर ठीक से कार्य नहीं हो पा रहा है। 

    इस पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित यूआईडी अपने आधार नामांकन एवं सुधार केंद्रों पर विशेष ध्यान दें और समस्याओं का निदान करे, अन्यथा उपभोक्ता इसी प्रकार से हलकान-परेशान होता रहेगा जिससे सरकार के भी कार्यों में बाधा उत्पन्न होगा और चिन्हित सभी केंद्रों पर कार्य सुचारू रूप से करायें, अन्यथा उक्त केंद्रों को बंद कर दें और जहां कार्य सही ढंग से हो रहा हो, वहां की ब्यवस्थाओ को सुनिश्चित कर कार्य कराये जिससे आधार कार्ड के सभी उपभोक्ता परेशान न हो। 

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad