• Breaking News

    जौनपुर, खेतासराय पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी उपलब्धि #Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस जौनपुर की संयुक्त टीम ने 4 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 कुन्तल अवैध गांजा व 1 कट्टा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक खेतासराय मय हमराह, एसओजी टीम जौनपुर के उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह मय हमराह एवं प्रभारी सर्विलांस मय हमराह शाहगंज व सरपतहां में घटित घटना में अभियुक्तों के बारे में तलाश/दबिश कर रहे थे। 

    इसी दौरान मिली सूचना पर भुड़कुड़हा मोड़ बैरियर से 4 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 1 कुन्तल अवैध गांजा व अभियुक्त विजय विश्वकर्मा के कब्जे से 1 कट्टा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय विश्वकर्मा निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई, शिवकुमार मौर्य निवासी सिपाह थाना अहिरौला, राहुल राजभर निवासी गुमकोठी थाना अहिरौला एवं महावीर निवासी मुतकुल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ हैं। 

    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश यादव थाना खेतासराय, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक रामजन्म यादव प्रभारी सर्विलांस मय सर्विलांस टीम शामिल रहे।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad