• Breaking News

    जौनपुर, लायंस क्लब परिवार ने तमाम गुरुजनों को किया सम्मानित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। राष्ट्र के भविष्य निर्माता व ईश्वर स्वरूप गुरुजनों का सम्मान समारोह लायंस क्लब व लायंस क्लब क्षितिज द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व पर शिक्षकजनों का सम्मान समारोह धर्मापुर क्षेत्र के राजेपुर में स्थित एक विद्यालय में आयोजित हुआ। 


    समारोह के मुख्य अतिथि डा. अरुण सिंह (पूर्व प्राचार्य तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर) एवं विशिष्ट अतिथि डा. कैप्टन इंद्रजीत सिंह (रीडर जंतु विज्ञान विभाग राजकीय विद्यालय) रहे जहां अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया। 

    आयोजन के प्रथम चरण में संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह, मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि ने डा. राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद सचिव विष्णु सहाय, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह एवं कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

    इसके बाद शिक्षक चंद्रधर शुक्ला (प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल धर्मसारी), महेंद्र नाथ सिंह (प्रधानाचार्य प्राथमिक पाठशाला कुकुहां कबिरुद्दीनपुर) एवं टीडीएमसी स्कूल के 15 शिक्षिकाओं के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले डा. डीआर सिंह (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग) एवं डा. एसके सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान) को माल्यार्पण व सम्मान पत्र प्रदान के सम्मानित किया गया। आयोजन का संचालन लायनेस अर्चना सिंह प्रधानाचार्य टीडीएमसी स्कूल राजेपुर धर्मापुर ने किया। 

    इस अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, चन्द्रशेखर जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, डा. चंदननाथ गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, अतुल सिंह, नीतीश सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल, मनीष देव, राजेश्वर मिश्र, अमित सोनी, अजीत सोनकर आदि उपस्थित रहे। सचिव विष्णु सहाय एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह ने सभी के पति धन्यवाद ज्ञापित किया।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad