• Breaking News

    जौनपुर, देश के विकास के लिये जगदेव जी के विचारधाराओं पर काम करने की आवश्यकताः अरविन्द पटेल #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सरदार सेना द्वारा किया गया। 


    इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कहा कि श्री कुशवाहा एक ऐसे महापुरुष थे जिनका जन्म गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया के समीप कुर्था प्रखंड के कुरहारी नामक ग्राम में हुआ था। इनके पिता प्रयाग नारायण कुशवाहा पेशे से प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। 

    बाबू जी बचपन से ही विद्रोही स्वभाव व समता के पक्षधर रहे थे। बचपन में बिना गलती के शिक्षक ने जगदेव के गाल पर जोरदार तमाचा दिया था। कुछ दिनों बाद वही शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के समय सो रहा था। जगदेव ने शिक्षक के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। शिक्षक ने जब इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की तो जगदेव निडर होकर बोले कि गलती के लिए सजा सबको बराबर मिलनी चाहिए। अब चाहे वह शिक्षक हो या छात्र। 

    किसानों की जमीन की फसल का 05 कट्ठा जमींदारों के हाथियों को चारा देना उस समय एक प्रथा सी बनी हुई थी जिसको पंचकठिया प्रथा कहा जाता था। बाबू जी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई और जब महावत हाथी को लेकर फसल चराने आया तो उसे मना कर दिया। 

    महावत ने जब जबरदस्ती चराने की कोशिश की तो बाबू जी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महावत को सबक सिखा दिया। जगदेव प्रसाद और समाजवादी विचारधारा का देशीकरण करके इसको घर-घर पहुंचा दिया, वे हमेशा अगड़ी जातियों के समाजवादियों के हित-साधक रहे। 

    इस अवसर पर विकास पटेल, विपिन पटेल, मुन्ना लाल, वृजेन्द्र पटेल, जंग बहादुर पटेल, धीरज यादव, अनिल पटेल, अभिमन्यु पटेल, शाह आलम अंसारी, जगदीश गौतम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad