• Breaking News

    जौनपुर, एक अक्टूबर तक न्यायिक कार्य ठप #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व तहसील में सोशल डिस्टेंसिंग का सही रुप से पालन न होने के कारण अधिवक्ताओं ने एक अक्टूबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। 

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर पाल की अध्यक्षता में शनिवार को अधिवक्ता भवन में साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। अधिवक्ताओं ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये व भीड़-भाड़ से बचने के लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि आगामी 1 अक्टूबर तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सभी न्यायालयों में काम काज ठप रहेंगे। आमजन की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिये सक्षम अधिकारी तहसील में जनता दर्शन व भूमि सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण पूर्व की भांति करते रहेंगे। 


    बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, आर.पी. सिंह, हरि नायक तिवारी, विनय पाण्डेय, मनमोहन त्रिपाठी, विकास यादव, वीरेंद्र भाष्कर यादव आदि उपस्थित थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad