जौनपुर, निर्माण के 11 वर्ष बाद भी नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खजुरहट ग्राम पंचायत में विगत 11 वर्षों से बने दो सामुदायिक शौचालयों का आज तक उद्घाटन नहीं हो पाया और न ही आम जनता के लिये खुला जबकि निर्माण व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये की बंदरबाट हो गई। ग्रामीणों की लाख शिकायतों के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार शासन के स्वच्छ भारत मिशन की खिल्ली ग्राम पंचायत खजुरहट में खुले आम उड़ रही है जहां जनपद में अधिकांश ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में चमकते-दमकते सामुदायिक शौचालय बनवाकर जनता को खुले में शौच न करने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं खजुरहट ग्राम की बात ही कुछ अलग है।
बताया जाता है कि वर्ष 2008-09 में वर्तमान ग्राम प्रधान तीर्थराज वर्मा की पत्नी शिमला वर्मा के कार्यकाल में खजुरहट-जुड़ऊपुर गांव की सीमा पर व लकछुरिया में लगभग 4-4 लाख कीमत का ग्रामवासियों के सार्वजनिक उपयोग के लिये दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया जिसका आज तक ताला ही नहीं खुला जबकि इसी अवधि में वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिया गया।
ब्लाक कर्मियों व ग्राम प्रधान उक्त शौचालयों के निर्माण व मरम्मत के नाम पर पैसों की जमकर बंदरबाट किये लेकिन कभी ग्रामीणों ने शौचालय का उपयोग ही नहीं किये। ग्रामीण शौचालय के सामने ही खुले में शौच कर रहे हैं। शौचालयों में विषैले जीव-जन्तुओं का बसेरा है।
शौचालयों में लगे समरसेबुल पम्प, टंकी, दरवाजे, पीबीसी पाइप, टाइल्स, ईंट, दरवाजे तक की चोरी हो गई या तो बेच लिया गया। उक्त घोटाले की जांच कराने के लिये ग्रामीण लक्ष्मीशंकर पटेल व लल्लन पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, सचिव उ.प्र., आयुक्त, जिलाधिकारी से लेकर समाधान दिवसों पर दर्जनों शिकायती पत्र दिये लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी, क्योंकि सभी जांच ब्लाक में पहुंचकर ठण्डे बस्ते में चली गई।
इस बाबत जब खण्ड विकास अधिकारी राजन राय से पूछा गया तो बताया कि अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यह बिडम्बना ही है कि अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में व्याप्त अनियमितता से सक्षम अधिकारी ही अनभिज्ञ हैं। यही नहीं, कई स्वच्छ भारत मिशन के तहत दर्जनों शौचालयों का पैसा तो निकल गया लेकिन मौके पर अधिकांश बने ही नहीं जो जांच का विषय है।




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।